Shivpuri News: MD ड्रग्स मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पार्सल की आड़ में चल रहा व्यापार

Shivpuri News: MD ड्रग्स मामले में चौंकाने वाला खुलासा, पार्सल की आड़ में चल रहा व्यापार

Shivpuri News : शिवपुरी की खनियांधाना पुलिस टीम ने 10 जून को बुधना नदी के पास से पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लाख की एमडी ड्रग पकड़ी थी जो कि कार के माध्यम से मुंबई से चंदेरी ले जाई जा रही थी। पुलिस ने 143 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक कार भी बरामद की थी। इसी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पूछताछ के बाद मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामना आया है। आइए जानें विस्तार से…

पार्सल की आड़ में चल रहा कारोबार

जिसमें पता चला है कि ड्रग्स का कारोबार को मुंबई से मेहता दंपति डिजिटल मुद्रा बिट काइन व पार्सल कारोबार की आड़ में संचालित किया जाता है। ग्राहकों तक यह महंगा नशा पार्सल के माध्यम से पहुंचाया जाता है, जिसमें सिर्फ शिवपुरी ही नहीं मप्र के कई जिले शामिल हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुद को क्राइम कारोबार का एक छोटा सा टुकड़ा बताया है। बता दें कि इस पूरे कारोबार को गोरेगांव पूर्व के ओबेरॉय स्क्वायर में रहने वाले दंपति आशीष मेहता और शिवांगी मेहता ऑपरेट करते हैं।

आरोपी से पूछताछ जारी

फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ बड़े खुलासे होंगे। बता दें कि दोनों विट कॉइन और पार्सल कारोबार की आड़ में इस व्यापार को अंजाम देते हैं। इनका यह रैकेट पूरे मध्यप्रदेश में फैला हुआ है। इस पूरे मामले में ड्रग्स कारोबारी को पकड़ने के लिए मुम्बई पुलिस फोर्स भेजने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है ताकि टीआई खनियाधाना को दो एएसआई, एक प्रधान आरक्षक व दो महिला आरक्षक के साथ 5 दिन के लिए मुम्बई भेजने की अनुमति प्रदान करें। शिवपुरी पुलिस ने आरोपित दंपत्ति को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क किया है।

शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews