सट्टे का कारोबार जोरों पर, पुलिस जानकर भी अनजान

सट्टे का कारोबार जोरों पर, पुलिस जानकर भी अनजान

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। पोहरीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले पोहरीं, परीक्षा व झिरी में सट्टे का कारोबार जोरों पर है। इस बड़े खेल के का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता हैं कि महिलाएं एवं बच्चे भी दिन रात अंकों के जाल में उलझे रहते हैं। इनमें से कुछ आदतन किस्म के लोग पोहरीं थाना क्षेत्र में मोबाइल के माध्यम से इस अवैध कारोबार को संचालित कर लोगो की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। इसकी जानकारी शायद पुलिस को छोड़कर सबको हैं। सट्टे के हिसाब किताब की जगह बार बार बदलकर प्रमुख खाई बाज अपनी होशियारी का भी परिचय देने की कोशिश करते हैं।

सूत्रों की मानें तो वर्तमान समय मे पोहरीं में बीच मार्केट में सब्जी मंडी के पास एक गुमटी पर इस अवैध कारोबार का हिसाब किताब प्रत्येक रविवार को किया जाता हैं। वहीं ग्राम परीक्षा में टंकी के पास लोहे की स्टाल में शिवपुरी के कुछ सटोरियों का बोलबाला युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। झिरी में 1 दर्जन सटोरिये 1-90 के इस खेल को खिला रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तो पुलिस महकमे को पूरे कारोबार की जानकारी है लेकिन उनका मुंह भी बंद कर दिया जाता है।

गरीब बेरोजगार युवाओं को मोटे कमीशन का लालच देकर इस अवैध कारोबार में उतारा जा रहा हैं और आगे चलकर अक्सर ये युवा अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं। शिकायत होने पर जब पोहरीं पुलिस अभियान चलाती हैं तो खाईबाज को छोड़कर अक्सर इन्हीं युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेती है। इससे पूर्व में भी सटोरियों पर प्रकरण दर्ज हो चुके है लेकिन फिर भी सट्टे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews