फर्जी मस्टर रोल ओर फर्जी फर्मो के बिल लगाकर मनरेगा में 10 करोड़ का घोटाला 

फर्जी मस्टर रोल ओर फर्जी फर्मो के बिल लगाकर मनरेगा में 10 करोड़ का घोटाला 

शिवपुरी/खनियाधाना, शिवम पाण्डेय| खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो में जिम्मेदारों की मिलीभगत से करोड़ों का भ्रष्टाचार मचा हुआ है| ग्राम पंचायतो में आला अधिकारियों की कमीशन खोरी के चलते कागजों मैं ही विकास हो रहे है |

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से बगैर काम कराए ही लाखों रुपए खर्च दिखा दिए गए है | कमीशन खोरी के चलते चेकडेम, सीसी सड़क से लेकर स्टॉप डैम, नाली-नाले और तालाबों से लेकर हर निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर की सामग्री से किया जा रहा है। इससे वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाते हैं। इस तरह के भ्रष्टाचार में सरपंच-सचिव और रोजगार सहायक ही नहीं बल्कि, पंचायत विभाग के इंजिनियर, एसडीओ और पीओ नरेगा सहित अन्य अफसर भी अहम भूमिका निभा रहे है।

फर्जी मस्टर रोल भरकर मनरेगा में 10 करोड़ का घोटाला
गांव में विकास कार्य के लिए दी जाने वाली राशि को मनरेगा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के तहत प्रत्येक घरों से एक मजदूर को 100 दिन तक काम देकर भुगतान किया जाता है। उन मजदूरों का मजदूरी का भुगतान बैंक के माध्यम से किया जाता है। उसके लिए पंचायत के रोजगार सहायक प्रति सप्ताह मास्टर रोल और जॉब कार्ड में सभी मजदूरों का नाम हाजरी भरकर जनपद कार्यालय में जमा करते हैं। इसके बाद उन मजदूरों का भुगतान होता है। यहां मामला कुछ और है, यहां जो मजदूर काम में नहीं है, उसके भी नाम से भी फर्जी हाजरी लगाकर उनके नाम से राशि आहरन की गई है| खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतो में कमीशनखोरी के चलते सरपंच,रोजगार सहायक और सचिव की मिलीभगत से मस्टरोल में अपने परिजनों के फर्जी नाम डालकर राशि निकाली गई है।

इन ग्राम पंचायतो में करोड़ों का भ्रष्टाचार
महुआ,गजौरा,वीरपुर,पहाडपुर, पूरा, बामौरकलां,अछरोनी, नदावन, वण्डा, पड़रा, वसाहर, क्यारा, पोठयाई, रिछाई, देवखो, वनखेड़ा, कालीपहाड़ी, अमुहाय , खेरोदा, मानपुर, देवखेड़ा, मुहारीखुर्द, कुटावली, गुगरी, गता झलकोई, गणेशखेडा, दिदावनी, बुधोनराजापुर, खडीचरा, अमुहाय, आदि पंचायतो में लाखो का भ्रष्टाचार हुआ है|

जिम्मेदारों की मिलीभगत से इन कामो में भ्रष्टाचार 
चेकडैम निर्माण,खेत तालाब,तालाब निर्माण सिद्ध बाबा मंदिर के पास,मेड बंधन,कूप निर्माण,साफ सफाई कार्य,होदी निर्माण,नाली मरम्मत,टेंकर मरम्मत,चबुतरा निर्माण, सीसी रोड निर्माण, रोजगार गारंटी योजना, मर्यादा अभियान, पंचपरमेश्वर, इंदिरा आवास, एनआरजीएस, कंटूनेंस, बृद्वावस्था पेंशन,बीपीएल आदि योजनाओं का क्रियान्वयन बास्तविकता के धरातल पर नहीं हो रहा है  सरपंच-सचिव मिलकर शासन की महत्कांक्षी योजनाओं को पलीता लगाने में लगे हुए हैं।

इनका कहना है
खनियाधाना जनपद पंचायत के अंतर्गत अगर इस तरह का भ्रष्टाचार चल रहा है तो में जांच कराकर तत्काल कार्रवाई करूंगा| पूर्व में पिछोर में आपके द्वारा के समाचार प्रकाशित किया था उसकी जांच कराई है| ग्राम पंचायतो में भ्रष्टाचार किसी भी हद तक बर्दाश्त नहीं होगा
-एचपी वर्मा जिला पंचायत सीईओ

जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे भ्रष्टाचारियों बख़्शा नहीं जाएगा
-आरपी घनघोरिया जनपद सीईओ खनियाधाना

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews