Hindi News

शिवपुरी : तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की सर्चिंग जारी

Published:
शिवपुरी : तेंदुओं के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की सर्चिंग जारी

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। जिले में पोहरी के पास कब्रिस्तान के नजदीक चार तेंदुओ का आतंक व्याप्त है। जहां शनिवार रात एक तेंदुआ गाय को निशाना बना रहा था। इस दौरान लोगों की नजर पड़ी तो बाइक की लाइट से तेंदुए को भगाया गया। सूचना मिलते ही पोहरी वन विभाग ने क्षेत्र में तेंदुओं की सर्चिंग शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-शिवपुरी : चोरी के बाद घर में लगाई आग, गैस सिलेंडर फटा, लाखों का नुकसान

शिवपुरी जिले के पोहरी में कब्रिस्तान के पास वाले क्षेत्र में कई दिनों से चार तेंदुओं का आतंक जारी है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग 8 बजे तेंदुए को वार्ड के कई लोगों ने देखा और बाइक की लाइट के उजाले से भगाया। यह तेंदुआ गाय और अन्य पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाने की फिराक में था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-पीटकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा। वहीं पोहरी वन विभाग की टीम तेंदुओं को पकड़ने के प्रयास में सर्चिंग जारी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Prashant Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews