पन्ना से लाई जाने वाली बाघिन अभी तक पकड़ से बाहर, तलाश में जुटा प्रबंधन

पन्ना से लाई जाने वाली बाघिन अभी तक पकड़ से बाहर, तलाश में जुटा प्रबंधन

Shivpuri News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां माधव राष्ट्रीय उद्यान में आज तीन टाइगर छोड़े जाने हैं, उससे पहले ही बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, एक मादा बाघ पन्ना टाइगर रिजर्व से आना थी लेकिन आखिरी वक्त पर बाघिन नहीं मिली जो कि अभी तक पकड़ से बाहर है। इस बात को अब तक लगभग 24 घंटे हो चुके हैं। बता दें कि गुरुवार देर शाम तक बांधवगढ़ से मादा बाघ और सतपुड़ा से नर बाघ को शिवपुरी के लिए रवाना किया गया था। जिसमें पन्ना टाइगर रिजर्व से जो बाघिन लाई जानी थी उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह अभी तक नही मिली है। टाइगर रिजर्व में तीन बाघिन चिन्हित की गई थी जिसमें से एक को माधव राष्ट्रीय उद्यान में भेजना था।

बाघिन की तलाश जारी

मामले को लेकर पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक का कहना है कि अभी तलाश जारी है जैसे ही मादा टाइगर पकड़ में आती है तो उसे शिवपुरी के लिए रवाना किया जाएगा। हमारी टीम द्वारा लगातार बाघिन की तलाश जारी है। इस बात से अधिकारी काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल, दो बाघों के सही सलामत पहुंचने की सूचना उन्हें प्राप्त हो चुकी है। बता दें कि यह एक चिंताजनक समस्या भी है क्योंकि बाघिनों की संख्या पहले से कम हो गई है। जिसके कारण टाइगर रिजर्व का विकास भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, इस मामले में स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews