
मध्य प्रदेश में तबादलों (Transfer News) का सिलसिला जारी है, प्रदेश स्तर पर जारी तबादलों के बाद अब स्थानीय स्तर पर विभाग प्रमुख कार्य सुविधा की दृष्टि से तबादला आदेश जारी कर रहे हैं, इसी क्रम में शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है।
एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जारी आदेश में 11 थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है, इनमें कार्यवाहक निरीक्षक, उप निरीक्षक और कार्यवाहक उप निरीक्षक शामिल हैं, कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन से हटाकर थाने का चार्ज दिया गया है जबकि कुछ अधिकारियों को थानों से पुलिस लाइन भेजा गया है।
ट्रांसफर लिस्ट में इनके नाम
- कार्यवाहक निरीक्षक नरेन्द्र सिंह कुशवाह को पुलिस लाइन से हटाकर पोहरी थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक रजनी सिंह चौहान को थाना प्रभारी पोहरी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर को पुलिस लाइन से हटाकर थाना प्रभारी खनियाधाना बनाया गया है।
- कार्यवाहक निरीक्षक सुरेशचन्द्र शर्मा को थाना प्रभारी खनियाधाना की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
- उप निरीक्षक अभिनव शर्मा को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी प्रभारी मगरौनी की जिम्मेदारी दी है।
- उप निरीक्षक जूली तोमर को चौकी प्रभारी मगरौनी से हटाकर थाना नरवर भेजा गया है।
- उप निरीक्षक बैजनाथ मिश्रा को चौकी प्रभारी भटनावर से मुक्त कर चौकी प्रभारी लुकवासा की जिम्मेदारी दी गई है।
- उप निरीक्षक शिखा तिवारी को चौकी प्रभारी लुकवासा की जिम्मेदारी से मुक्त कर थाना कोतवाली पदस्थ किया है।
- उप निरीक्षक सीमा धाकड़ को थाना बैराड से हटाकर चौकी प्रभारी भटनावर बनाया गया है।
- कार्यवाहक उप निरीक्षक भोलाराम पुरोहित को थाना करैरा से हटाकर थाना प्रभारी बम्हारी नियुक्त किया है।
- उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर से थाना प्रभारी बम्हारी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें थाना करैरा में पदस्थ किया है।
शिवपुरी एसपी का तबादला आदेश

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

