महिला एसआई द्वारा कथित रूप से 20 हजार रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, फरियादी ने की शिकायत

रिश्वत

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्रवाई के नाम पर फरियादी से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसे लेकर फरियादी ने एक ऑडियो वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कथित रूप से पुलिस द्वारा आने-जाने के खर्चे के नाम पर 20 हजार रूपये मांगे जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता उदय भूषण सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी 5 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उदय का कहना है कि उस दिन वो शिवपुरी में नहीं था, शाम को लौटकर जब पत्नी नहीं मिली तो उसने शाम को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी का कहना हे कि उसने कई बार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को भी इस मामले में कार्रवाई करने के लिए अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के कई बार कहने के बाद भी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा आने-जाने के खर्चे के नाम पर 20 हजार रूपये ले लिए गए।

उदय भूषण का कहना है कि इस मामले की जांच अधिकारी प्रियंका जैन ने अपने किसी परिचित के घर मुझे मिलने को बुलाया जहां उन्होंने मुझसे लेन-देन की बात कही। इसके बाद दस हजार रुपये पहले ले लिए गए। फरियादी का कहना है कि उसने बकाया 10 हजार रुपये बाद में देने की बात कही और ये रकम दे भी दी गई हैै।  इसकी शिकायत फरियादी द्वारा आला अधिकारियों से की गई है लेकिन उसका कहना है कि अब तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बता दें कि महिला एसआई प्रियंका जैन कोतवाली में पदस्थ हैं और इस प्रकरण में जांच अधिकारी भी है। फरियादी का कहना है कि कार्रवाई के नाम पर पिछले 5 महीने से उसे सिर्फ घुमाया जा रहा था। लेकिन रिश्वत देने के अगले ही दिन कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव ने उसे फोन करके कहा कि तुम कल चले जाओ, हमने टीम बना दी है। फरियादी ने पैसे मांगने का कथित ऑडियो-वीडियो भी जारी किया है, जिसमें कार्रवाई के नाम पर उससे पैसे मांगे जा रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews