
Shivpuri News : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना के ग्राम मुहारीकला में चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें रातभर बांधकर रखा गया और सुबह होते ही जूतों की माला डालकर उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, उनमें से एक चोर भागने में सफल हो गया है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
दो चोर भागने में हुए सफल
दरअसल, मामला शिवपुरी के खनियाधाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहारी कला का है। जहां देर रात चोरी के इरादे से एक घर में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हालांकि, अँधेरे का फायदा उठा कर चोरों के दो साथी बाइक से भागने में सफल हो गए जबकि पकडे गए दोनों चोरों को ग्रामीणों ने एक घर में रात भर बाँध कर रखा। चोरों की पहचान राजेंद्र पुत्र रामसेवक लोधी निवासी रामपुरा अछरोनी एवं अजय पुत्र रामसिंह लोधी निवासी गरेठा के रूप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, ग्रामीणों ने सुबह खनियांधाना पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन इससे पहले ही कुछ ग्रामीणों ने दोनों चोरों के साथ बुरी तरह मारपीट की और दोनों चोरों को जूतों की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया। साथ ही, इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। फिलहाल, दोनों आरोपियों को खनियांधाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामला पंजीबद्ध कर लिया है और घटना कि जांच प्रारम्भ कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”772759998″]
मामले में थाना प्रभारी तिमेश छारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, रात के समय हरि गोविंद के निवास पर चोर घुस गए, जिन्हें मौके पर ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। जिनको रात भर बांध कर रखा गया। साथ ही, सुबह हमें इस बात की जानकारी दी गई। उनकी शिकायत के बाद दोनों पर चोरी का प्रयास करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि, दोनों आरोपियों ने भी ग्रामीणों पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें दोनों ही तरफ से जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”772760668″]
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

