बार डांसरों के साथ प्रशासन ने ये क्या किया !

बार डांसरों के साथ प्रशासन ने ये क्या किया !

शिवपुरी/परवेज खान। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल मुंबई में लॉक डाउन जैसी स्थिति होने के बाद वहां के डांस बार में काम करने वाली दो सौ से अधिक बार-बालाएं शिवपुरी वापस लौटी है और स्वास्थ्य विभाग ने स्टेशन पर बिना उनकी स्क्रीनिंग किए केवल नाम पते नोट कर उन्हें बिना मेडिकल सैंपल और चेकअप किए घर के लिए रवाना कर दिया।

दरअसल जिला प्रशासन के पास स्क्रीनिंग करने के लिए ना तो कोई उपकरण है और ना कोई व्यवस्था। ऐसी स्थिति में यदि इन बार बालाओ में से कोई भी कोरोना से संक्रमित होती है तो फिर इसका जिम्मेदार कौन होगा यह अपने आप में बड़ी बात है। शिवपुरी के ग्राम डाबरपुरा की बड़ी संख्या में युवतिया मुंबई के बारो में नाचने गाने का काम करती हैं और पिछले दो दिनों में सैकड़ों की संख्या में यह युवतियां वापस लौट कर आई है। अब इन महिलाओं की बिना स्क्रीनिंग टेस्ट में इन्हें इनके घर भेज देने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और ऐसी स्थिति में अब जिला प्रशासन भी सकते की स्थिति में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews