पुलिस की जीप पर चढ़ी महिला, जमकर किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस की जीप पर चढ़ी महिला, जमकर किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

शिवपुरी।

जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस की जीप पर चढ़ कर हंगामा कर रही है। वहीं जीप में बैठे लोगों के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रही है। साथ ही जोर-जोर से चिल्ला कर जीप में सवार लोगों को उतरने के लिए ललकार रही है।उसी दौरान उसके साथ मौजूद लोग हाथ में पत्थर उठाए दिखाई दे रहे है।

दरअसल, ट्रैक्टर खरीदने के लिए अमरसिंह कुशवाह ने लगभग 1 लाख रुपए कोलारस के रहने वाले बलनलाल और गोलू को पैसे दिए थे। जिसके बाद इन दोनों ने ना अमरसिंह कुशवाह को ट्रैक्टर दिया ना ही उसके पैसे लौटाए। जिसकी शिकायत अमरसिंह ने पुलिस से की, जिस पर मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

वहीं एसआई बृजमोहन कुशवाह ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर जांच की गई. जांच पड़ताल में बात सामने आए जाने पर पुलिस फरियादी अमरसिंह के साथ बलनलाल और गोलू के गांव कोलारस पहुंची, जहां से वो ट्रैक्टर लेकर लौट रहे थे. वहीं रास्ते में बचनलाल के परिवार की महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews