प्रेम जाल में बहला-फुसलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Indore love jihad

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। मध्‍यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना में लव जिहाद (love jihad case) का एक मामला सामने आया है जहां एक मुस्लिम युवक अपने प्रेम जाल में बहला फुसलाकर युवती को लेकर भाग गया था जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई, और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। और पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इंदौर जा रही बस से युवक एवं युवती को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़े…MP Urban Body Elections : BJP ने जारी की नगर पालिका और नगर परिषद् चुनाव प्रभारियों की सूची

बता दें कि खनियाधाना से 5 किमी दूर गुडर के गांव की एक युवती छोटू खान नाम के मुस्लिम युवक के साथ घर से भाग गई, फिर परिजनों ने युवती लापता होने का मामला दर्ज कराया और पुलिस ने इसकी जाँच शुरू कर दी तभी आज पुलिस ने खनियाधाना बस स्टैंड से युवक एवं युवती को अभिरक्षा में ले लिया गया जैसे ही इस घटना की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल को मिली तुरंत ही सैकड़ों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाना पहुंचे आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग करने लगे थाने पर कोई भी महिला पुलिसकर्मी ना होने की वजह से पीड़ित छात्रा के बयान नहीं हो पा रहे थे थाना प्रभारी खनियाधाना तिमेश छारी द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी को दी गई पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तुरंत करेरा थाने में पदस्थ जूली तोमर को खनियांधाना पहुंचकर युवती के बयान लेने के लिए निर्देशित किया गया जूली तोमर द्वारा बयान लेने के पश्चात आरोपी पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़े…कर्ण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा चल समारोह

आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद उससे फिजिकल रिलेशन बनाया ओर बहला फुसलाकर साथ लेकर चला गया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews