Sidhi News: सीधी सांसद ने 4 शव वाहन को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर

Sidhi News: सीधी सांसद ने 4 शव वाहन को दिखाई हरी झंडी, पढ़ें पूरी खबर

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी सांसद ने आज जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी है। इससे जिले की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। दरअसल, सांसद रीती पाठक ने नार्दन कोल फील्ड सिंगरौली के द्वारा 4 शव वाहन प्रदान की है।जिसे सांसद रीती पाठक व कलेक्टर साकेत मालवीय ने शव वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

राज्य सरकार लगातार कर रही प्रयास

इस दौरान सांसद रीती पाठक ने कहा कि लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रहे हैं। सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य क्षेत्र में संसाधनों की बढ़ोत्तरी की जा रही है। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

चिकित्सकों को दी सलाह

मरीजों की सुविधाओं को लेकर सांसद ने डॉक्टरों को कहा आपसी समन्वय व सेवाभाव से कार्य करने के लिए कहा है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक गण, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य आदि उपस्थित रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews