Sidhi Accident News: दो ऑटो की भिड़ंत में आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, इलाज जारी

Road Accident In Dewas

Sidhi Accident News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

इलाज जारी

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मझौली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 8 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया गया है।

सिरौली छांदा के पास का मामला

दरअसल, मामला मड़वास मझौली मुख्य मार्ग पर ग्राम सिरौली छांदा के पास की बताई जा रही है। जब बाएं साइड में खड़े ऑटो को दूसरे ऑटो चालक ने पीछे से धक्का मार दिया जो कि सवारी लेकर मड़वास से मझौली की तरफ जा रहा था

पुलिस की कार्रवाई जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जिसने पीछे से टक्कर मारी वो चालक शराब के नशे में था। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। इधर, घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस भी अपने आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews