
Sidhi Bus Accident : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सीधी-सिंगरौली सीमा को जोड़ने वाली गोपद पुल के अंदर जा घुसी। जिससे पैसेंजर्स सहित आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही लोगों को बस से बाहर निकालने का काम किया गया।

चालक ने दी ये जानकारी
बता दें कि हादसे के वक्त बस में लगभग 40 लोग सवार थे। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। चालक द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बस देवसर से प्रयागराज जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। दरअसल, बारिश के कारण रास्ते में जलजमाव भी था और सड़क संकीर्ण होने के कारण घटना हुई।
करीब 15 वर्षो से चल निर्माण कार्य
बता दें कि सीधी-सिंगरौली सीमा को जोड़ने वाली गोपद पुल के बीच करीब 15 सालों से नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुराने पुल के जीर्ण-शीर्ण होने की वजह से सड़क हादसों की संभावना बनी रहती है जो कि एक गंभीर समस्या है। पिछले एक साल पहले एक वाहन इसमें पलट गया था, जिसमें दो की मौत हो गई थी। यह पहली या दूसरी घटना नहीं है, बल्कि आएदिन बारिश में यहां हादसे की खबर सुनने को मिल ही जाती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

