लोकायुक्त का एक्शन, पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

Singrauli lokayukt

Patwari arrested red-handed

सीधी, डेस्क रिपोर्ट| साल के आखिरी दिन लोकायुक्त (Lokayukt) की टीम ने एक पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) को को पांच हजार रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों पकड़ा है| मामला, जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत दादर का है, जहां पदस्थ पंचायत सचिव ने संबल योजना अंतर्गत फरियादी से पैसा निकालने के एवज में बीस हजार रिश्वत की मांग की थी|

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त टीम रीवा ने गुरूवार को जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत दादर में पदस्थ सचिव प्रकाश द्विवेदी 45 वर्ष को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है| सचिव ने संबल योजना अंतर्गत फरियादी से पैसा निकालने के एवज में बीस हजार रिश्वत की मांग की थी| जिसकी पहली किस्त गुरुवार को फरियादी सुबह मझौली जनपद कार्यालय में पहुंचाने गया था। इसी दौरान लोकायुक्त ने कार्रवाई की|

दादर निवासी गोविंद साहू पुत्र जखई साहू ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी कि उसकी मां की मृत्यु हो गई है जिसमें संबल योजना के तहत दो लाख रुपए की राशि मिलना है। पंचायत सचिव ने बीस हजार रुपए रिश्वत के रूप में मांगे थे| रिश्वत की पहली किस्त को गोविंद साहू देने के लिए सचिव के पास गया था। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने मामले की जांच करने के बाद पंचायत सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews