सीधी हज कमेटी के अध्यक्ष के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख

सीधी हज कमेटी के अध्यक्ष के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख

सीधी। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने सीधी हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकबाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया ने सीधी हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इकबाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है उन्होंने कहा है कि श्री हाजी मोहम्मद इकबाल कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे और उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews