छुही खदान में महिलाओं की हुई मौत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताया शोक

छुही खदान में महिलाओं की हुई मौत पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने जताया शोक

पंकज सिंह/सीधी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया ने सीधी जिले के टिकरी में छुही खदान के धसने से हुई तीन महिलाओं की मौत को लेकर दुख जताया है। राहुल भैया ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि बहुत ही दुखद घटना है। मृत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे और इस दुख की घड़ी में वे परिजनों के साथ खड़े है। बता दें टिकरी स्थित इस छूही खदान में आसपास के गांव की कई महिलाएं घर की पुताई के लिए गुरुवार को छुही निकालने गयी थीं। इसी दौरान खदान के अचानक धंसक जाने से महिलाएं दब गईं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई तो ग्रामीण आए और उन्होंने महिलाओं को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी बुलाई, मिट्टी हटवाई और महिलाओं को बाहर निकाला। इस हादसे में उर्मिला (45), रामबाई (35), बुटइया (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया, जहां से एक महिला को सीधी रेफर किया गया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews