अजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- “माफिया राज की वापसी हुई”

अजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- “माफिया राज की वापसी हुई”

सीधी, पंकज सिंह। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने सीधी जिले के कुसमी में पदस्थ तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर हुए प्राणघातक हमले की घोर निंदा करते हुए इसे भाजपा राज में माफिया राज की वापसी करार दिया है।

अजय सिंह ने एक बयान में कहा है कि भाजपा राज में ईमानदार अधिकारी कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि उन पर  पिछले दिनों कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किया गया था और उन्हें गंभीर हालत में कुसमी से सीधी और फिर सीधी से रीवा आईसीयू में रेफर किया गया है। अभी तक इस मामले में गुनाहगारों की गिरफ्तारी न होना गम्भीर चिंता की बात है। एक तरफ तो तहसीलदार जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं वहीं अभी तक उन पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में जिस माफिया राज पर कमलनाथ सरकार में अंकुश लगाया गया था वही माफिया राज आज फिर पूरे प्रदेश में पूरी सरकारी संरक्षण के साथ वापस आ गया है। अजय सिंह ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए तहसीलदार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews