प्रवक्ता के जिलाबदर पर बोले अजय सिंह, कांग्रेस ऐसे हथकंडों से डरेगी नहीं

प्रवक्ता के जिलाबदर पर बोले अजय सिंह, कांग्रेस ऐसे हथकंडों से डरेगी नहीं

सीधी, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता एवं  पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (Ajay Singh)ने इंदौर जिला प्रशासन द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी को आतंक फैलाने के आरोप में जिला बदर करने की कार्यवाही को दमनकारी बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार  (Shivraj Government) इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना चाहती है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी को जिला बदर करने का नोटिस जारी किया गया है। अजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश को हमेशा शांति और सद्भाव के टापू के रूप में जाना जाता रहा है।शिवराज सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद आये दिन ऐसी घटनाएँ हो रही है जिनमें प्रदेश के वातावरण को बिगाड़ने की भाजपा सरकार द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – MP: मप्र में बढ़े कोरोना केस, पाजिटिविटी रेट में उछाल, CM ने बुलाई बैठक, दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि इंदौर में चूड़ी वाले और देवास में फेरी वाले की पिटाई , नीमच में निरीह और गरीब आदिवासी के साथ की गई बर्बरता और उसकी दुखद मृत्यु, रीवा में युवक की डंडे बेल्ट से पिटाई, महिदपुर में कबाड़ी को धमकाने और नेमावर के जघन्य हत्याकांड की घटनायें अत्यंत चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें – MP News: भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा, बिजली समस्या को लेकर दिया धरना

इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने में असफल शिवराज सिंह विद्वेष फ़ैलाने वाले तत्वों पर कार्यवाही करने के स्थान पर लीपापोती कर रहे हैं। भाजपा सरकार आम लोगों का ध्यान वास्तविकता से हटा रही है। इससे उन लोगों को प्रोत्साहन मिल रहा है जो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भयभीत करने, धमकाने या उनपर बदले की कार्यवाही करने के सरकार के हर कदम का कांग्रेस पार्टी प्रतिरोध करेगी। इस तरह के रवैये को कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट, विधायक ने कहा मंदिर भी बनवाओ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews