अजय सिंह का आरोप -‘शिवराज ने महामारी से अछूते विंध्य को संक्रमित बनाया’

अजय सिंह का आरोप -‘शिवराज ने महामारी से अछूते विंध्य को संक्रमित बनाया’

सीधी। पंकज सिंह| पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सरकार बड़ा आरोप लगाया है| उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज एक ओर तो नोवल कोरोना महामारी से जनता को सुरक्षित रखने में असफल साबित हो रहे हैं वहीं वे उन क्षेत्रों में महामारी का विस्तार कर रहे हैं जो क्षेत्र इससे अछूते हैं | उन्होंने विन्ध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमित रासुका के तहत् गिरफ्तार दो लोगों को सतना जेल भेजने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें तत्काल विन्ध्य क्षेत्र से बाहर भेजा जाए |

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को बचाने में नाकामयाब मुख्यमंत्री अब इसका पूरे प्रदेश में विस्तार कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि पूरा विन्ध्य कोरोना महामारी से अछूता है | इस क्षेत्र में शिवराज सरकार ने दो संक्रमित कैदी मरीजों को भेजकर इस क्षेत्र की पूरी जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है | श्री सिंह ने कहा कि इंदौर से सतना जेल में संक्रमित कैदियों को भेजा गया इससे सभी नागरिकों में दहशत फ़ैल गई |
श्री सिंह ने ऐसा बेतुका निर्णय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने और संक्रमित को तत्काल विन्ध्य से बाहर करने की मांग की | श्री सिंह ने कहा कि संक्रमित मरीजों की चैन लिंक का तत्काल पता लगाया जाए और विन्ध्य में जो भी जेल कर्मी या अन्य लोग उनके सम्पर्क में आये हों उन्हें कोरोंटाइन कर उनका टेस्ट कराया जाए |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews