सीधी में दिखा तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 6 यात्री घायल

train accident

Sidhi Accident News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें से 6 यात्री को गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका उपचार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो भवरहा तिराहा से सीधी शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में कोठार गांव के पास बीच सड़क पर सुअर टहल रहा था। जिसे बचाने की स्थिति में ऑटो अनियंत्रित हो गया और आगे जाकर पलट गया। बता दें कि ऑटो में क्षमता से अधिक की संख्या में यात्री को बैठाया गया था।

घायलों के नाम क्या है?

पुलिस के मुताबिक, घायलों के नाम यह हैं।

  • सनी निवासी पिपरोहर, उम्र 18
  • चंद्रभान राम निवासी भमरहा, उम्र 70
  • शकुंतला निवासी चितरंगी, उम्र 45
  • रामवती निवासी चितरंगी, उम्र 65
  • मुकेश निवासी पिपरोहर, उम्र 33
  • आशीष निवासी पिपरोहर, उम्र 21
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews