Sidhi News: निमंत्रण के लिए घर से निकले युवक का मिला शव, शरीर में पाए गए चोट के निशान

Bhopal- Elderly woman dies of hunger

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। साथ ही, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि युवक की शिनाख्त चिलरी कला निवासी श्यामसुंदर जयसवाल के रुप में हुई है। शरीर में कई सारे चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की हत्या हुई है। फिलहाल, जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता कुछ भी कहना उचित नहीं है।

अच्छा तैराक था युवक

ग्रामीणों के मुताबिक, श्यामसुंदर को वह अच्छा तैराक था। इधर, मृतक के भतीजे मनोज जायसवाल का कहना है कि चाचा के शरीर में काफी चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है जैसे मानों किसी ने रोड से उन्हें मारा है क्योंकि जिस हालात में लाश मिली है वो अविश्वसनीय है। मृतक बारिश के समय में भी तेज बहाव में तैर लेता था।

निमंत्रण में गया था युवक

दरअसल, युवक 30 जनवरी की शाम करीब 5 बजे के निमंत्रण में गया था। जहां से वह काफी देर तक घर नहीं लौटा जिससे घरवालों ने गांव में ढुंढना शुरू किया लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। तब उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बावजूद भी काफी दिनों तक उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया और आज आखिरकार सुबह करीब 7 बजे उसके लाश को नदी में तैरता पाया गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews