Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार दो लोगों की मौके प र ही मौत हो गई जबकि एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। साथ ही, घायल महिला को 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करमाई का मामला
दरअसल, मामला मझौली थाना क्षेत्र के करमाई का है। जब मड़वास से रीवा की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ और बस बाइक सवारों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने बस को रोककर जमकर हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने समझाबुझाकर मामले को शांत करवाया।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, मरने वालों के परिजनों के घर में मातम का माहौल बना हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

