सीधी: घाट पर हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे कंप्यूटर बाबा, 2 पोकलेन जब्त

सीधी: घाट पर हो रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे कंप्यूटर बाबा, 2 पोकलेन जब्त

भोपाल/सीधी।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा है। 11 तरह के माफियाओं पर सरकार नकेल कस रही है। इसी के तहत रेत माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। मप्र मां नर्मदा और मां क्षिप्रा एवं मां मंदाकिनी नदी न्यास अध्यक्ष मप्र. महामंडेलश्वर कम्प्यूटर बाबा भी प्रशासन के साथ मिलकर अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने के लिए यात्रा पर हैं।

बाबा ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सीधी जिले के निधपुरी घाट पर प्रशासन के साथ पहुँचकर 2 पोकलेन मशीन और 5 हाइवा जब्त की है। कम्प्यूटर बाबा ने बताया कि वे सभी नदियों के सरंक्षण और और हो रहे अवैध उत्खनन को रोकने प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं। जहां जहां से शिकायतें सामने आई है, वहां भी मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा वे प्रदेश की नदियों को रेत की अवैध खनन की आड़ में खोखला नहीं होने दिया जाएगा। वहीं कम्प्यूटर बाबा ने खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षण से लगभग आधा घंटा तक जिले के रेत खदानों और उत्खनन को लेकर बातचीत की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews