
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। दरअसल, ग्राम धमक में एक 18 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटकता देख बाकि गांव वालों को दी। साथ ही, अमिलिया पुलिस को भी दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उताराकर मर्ग कायम करते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 12वीं का छात्र था जो कि स्कूल पेपर देने गया था। जहां से वापस निकले के बाद वो काफी ज्यादा निराश था। वहीं, परिजनों के मुताबिक, वह ठीक ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। जिसके कारण वो मानसिक तौर पर बीमार हो गया था। कई बार उससे इस बारे में परिवार द्वारा समझाने का भी प्रयास किया गया था लेकिन अनहोनी को नहीं टाला जा सका। इधर, बच्चे का कहीं प्रेम प्रसंग की भी उम्मीद नहीं जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
गांव में छाया मातम
वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। एक ओर जहां सभी लोग आगामी हिंदू के सबसे बड़े त्योहार होली को लेकर खुश थे। विभिन्न प्रकार की तैयारियों में जुटे हुए थे। ऐसे में यह घटना ने पूरे गांव के लोगों को दुखी कर दिया है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

