विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष, “यह तो होना ही था”

विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष, “यह तो होना ही था”

सीधी| पंकज सिंह| उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसवालों को मारने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं| पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश का पूरा मीडिया और जनता यह अनुमान लगा रही थी उससे साफ लग रहा था कि यह होना ही था और वह हुआ भी ।

अजय सिंह ने जारी बयान में कहा कि सवाल इस बात का नही है कि विकास दुबे का एनकाउंटर क्यों हुआ, सवाल इस बात का है कि इस एनकाउंटर के बाद वो चेहरे कैसे बेनकाब होंगे जो विकास को संरक्षण देते थे । अजय सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य सरकार के लिये इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि 8 पुलिस कर्मियों का नरसंहार करके कोई अपराधी अपने राज्य की सीमा को पार कर जाता है और दूसरे राज्य में बड़े ही आराम से टहलता हुआ पाया जाता है ।

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि विकास मप्र की सीमा में कैसे आया और उसने आपको बड़े ही नाटकीय ढंग से कैसे सुपुर्द कराया ये ऐसे सवाल हैं जो न केवल अनुत्तरित हैं बल्कि उनका जबाब हर व्यक्ति चाहता है । अजय सिंह ने साफ कहा कि विकास दुबे की तथाकथित गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक की सीबीआई जांच आवश्यक है जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके । अजय सिंह ने कहा कि विकास दुबे को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को नही बख्शा जाना चाहिए चाहे वह किसी भी दल से सम्बंधित क्यों न हो ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews