Sidhi News: सीधी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद

Sidhi News: सीधी में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस के साथ राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की है। बता दें प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज एक बार फिर अधिकारियों की टीम बुलडोजर के साथ मयापुर बाजार पहुंची। जहां उन्होंने लौआ देवी मार्ग से संबंधित करीब तीन दर्जन व्यवसायियों को स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ समय दिया। जिसके एक घंटे बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

ग्रामीण ने कही ये बातें…

दरअसल, सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने के संबंध में चर्चा की। बता दें बुलडोजर से कई अतिक्रमणों को धराशाई कर दिया गया। जिसे लेकर ग्रामीण ने कहा कि लौआ देवी मार्ग में फुटपाथी व्यवसायियों की ओर से भारी अतिक्रमण कर आवागमन को भी बाधित कर दिया गया था। जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आवागमन बाधित

अतिक्रमण हटाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिससे मयापुर बाजार की रौनक भी बढ़ सके। हनुमना-बहरी मार्ग में अतिक्रमण कम था लेकिन मयापुर-लौआ मार्ग भारी अतिक्रमण के चलते पूरी तरह से आवागमन बाधित हो रहा था। जिसको लेकर काफी अरसे से मांग की जा रही थी। देर ही सही आज संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews