Sidhi News: सीधी में एक युवक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, आरोपियों की तलाश जारी

Sidhi News: सीधी में एक युवक के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, आरोपियों की तलाश जारी

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक युवक के साथ मारपीट करने वाला का मामला सामने आया है। जहां तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस ने  अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

रामपुर नैकिन बाजार का मामला

दरअसल, मामला सीधी जिले के रामपुर नैकिन बाजार का है। जहां गड्डी मोड़ में तीन लोग मिलकर बेल्ट, डंडे व पत्थरों से एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पीटने वाले लोग यही कह रहे थे कि तुम मेरा पैसा नहीं लौटाओगे तो हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।

जांच जारी

प्रत्यक्षदर्शी लाला मिश्रा ने बताया कि मामला बुधवार का है। जब एक युवक को तीन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। वहीं, रामपुर नैकिन थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडे ने बताया कि अभी इस बारे में हमें किसी भी प्रकार की किसी के द्वारा सूचना नहीं दी गई है। इसे वायरल वीडियो के आधार पर हम मारपीट करने वालों की जांच कर रहे हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews