निवास में अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने की शिरकत

निवास में अंतरराज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने की शिरकत

सीधी। ग्राम पंचायत निवास अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में अंतरराज्यीय वालीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ ‌जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भईया” ने शिरकत की। यह प्रतियोगिता ग्राम पंचायत निवास द्वारा सभी ग्रामीण जनों के सहयोग से कराई जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व राष्ट्रीय गीत का गायन कर की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अजय सिंह “राहुल भईया” द्वारा आयोजन कमेटी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में अंतरराज्यीय प्रतियोगिता होना बहुत बड़ी बात है। और खेल का ऐसा आयोजन होता रहना चाहिए। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा की टीमों ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह,शेखर सिंह, रूद्र प्रताप सिंह बाबा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीधी, तिलकराज सिंह बरका जिला अध्यक्ष सिंगरौली, पूर्व विधायक तिलक राज सिंह, आनंद सिंह शेरगांव, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कमलेश सिंह, भानू पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. रंजना मिश्रा, दानबहादुर सिंह, बसंती कोल, राजकुमार सिंह, विनोद मिश्रा,रामसांचै द्विवेदी, सरपंच राजेश साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews