
leopard spotted on a tree in Umaria
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पढ़ाई कर रहे एक बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची वन विभाग के अधिकारियों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। जिसमें बस्तुआ रेंजर महावीर पांडेय बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
गिजोहर गांव का मामला…
दरअसल, मामला कुसमी ब्लॉक के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वन परिक्षेत्र पोड़ी के गांव गिजोहर का है। जहां 11 साल का एक बच्चा कमल बैगा तीन भाई बहनों के साथ पढ़ाई कर रहा था। तभी बाउंडरी की खिड़की से तेंदुआ भीतर घुस आया और बच्चे को अपने साथ ले गया। यह देखकर भाई- बहन चिल्लाने लगे। जिनकी आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तब बच्चों ने बताया कि कमल को तेंदुआ उठाकर ले गया है।
बच्चे की तलाश जारी
जिसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव में बच्चे को ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। वहीं, घटना की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम पहुंची और बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान लोगों में गुस्सा फूटा और वो वस्तुओं रेंजर महावीर पांडेय के साथ मारपीट कर दी। घटना में बाकि की टीम पोडी रेंजर कविता रावत और दुबारी रेंजर आकाश परौहा के साथ वनरक्षक चौकीदार किसी भी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागे। फिलहाल, घायल का इलाज जारी है।
रीवा जिला अस्पताल में इलाज जारी
बच्चे को ढूंढने के लिए पहुंची। वन विभाग की टीम में बस्तुआ रेंजर महावीर पांडेय, पोडी रेंजर कविता रावत और दुबारी रेंजर आकाश परौहा के साथ वनरक्षक चौकीदार पहुंचे। वन विभाग की टीम परिवार से जानकारी लेकर बालक को ढूंढने पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने वस्तुओं रेंजर महावीर पांडेय के साथ मारपीट कर दी। वन विभाग के दूसरे आला अफसर अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने रेंजर महावीर पांडेय को वहां से निकाला। उनको इलाज के लिए रीवा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

