दो बच्चों के साथ बांध में कूद गई मां, तीनों की डूबने से मौत

khandwa news

सीधी, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi District) में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया| यहां मां ने अपने दो बच्चों के साथ बांध में कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव नदी से निकालकर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है|

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है| पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार गुप्ता निवासी जमुनिया की पत्‍नी संगीता, बेटी दीपांजलि 7 वर्ष और बेटा दीपांशु 6 वर्ष का शव बिसैधा बांध में मछली मारने वालों को मिला है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर, पीएम के लिए भेजा|

महिला के पति राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को वह घर से दादी को देखने के लिए निकला था। 10 बजे रात जब घर वापस आया तो देखा कि घर के बाहर से दरवाजा बंद है। उसने पड़ोसियों से पूछताछ कि लेकिन कुछ पता नहीं चला| इस बीच सुबह करीब 6:00 बजे बांध में मछली मारने वाले लोगों को पत्नी और बच्चों का शव दिखाई दिया। अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews