स्नातकोत्तर कक्षाओं की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया जंगी प्रदर्शन

NSUI

पंकज सिंह, सीधी। एनएसयूआई ने स्नातकोत्तर कक्षाओं (PG)की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन चुरहट द्वारा प्रदेश सचिव विनय सिंह के निर्देशन में विधानसभा अध्यक्ष अभयराज कुशवाहा एवं ब्लॉक अध्यक्ष हरिओम पाण्डेय के नेतृत्व में महाविद्यालय गेट से प्रांगण तक जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई।

एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्राचार्य को राज्यपाल के नाम पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव विनय सिंह ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत सभी छात्रों का प्रवेश स्थानीय महाविद्यालय में होना चाहिए, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते छात्रों में कहीं और जाकर शिक्षा प्राप्त करने को लेकर भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि स्नातक की पढ़ाई के बाद निर्धन छात्रों को पीजी करना है तो सीधी रीवा में जाना पड़ता है, उसकी व्यवस्था रामपुर नैकिन में हो और वाणिज्य संकाय को जल्द शुरू किया जाए ताकि स्थानीय छात्रों को यहीं पढ़ने का मौका मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह,असलम खान, जिला महासचिव रवि शुक्ला, विधानसभा उपाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, महासचिव अंकित अग्निहोत्री, सचिव अक्षय द्विवेदी, अमित सिंह उपाध्यक्ष अरमान सिंह, अतुल यादव, सौरभ सिंह, विपुल सिंह अखिल सिंह, सचिन सिंह भरत सिंह अजीत यादव, दीपक सिंह, प्रिन्स सिंह, जयदीप नामदेव, सूरज विश्वकर्मा, आशीष साकेत, मनीष यादव, मनोज साहू, अनुज बैस, आयुष शुक्ला, संतोष सिंह, सुमित बाल्मीक, शिवम सेन, दिलीप यादव, अमन गुप्ता, लवकुश गुप्ता, चंद्रमौर्य तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, नीरज यादव आदि सम्मलित रहेl

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews