Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिला से बड़ी खबर सामने आई है। जब अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान 11 सूत्री मंगल को लेकर कर्मचारियों ने धरना दिया था।
मध्य प्रदेश कार्यकारी संघ के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, क्रमिक पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल है। मृत्यु या दुर्घटना होने पर नियुक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। जिसमें उन्होंने अपनी मांग का विवरण दिया है। वहीं, अपर कलेक्टर अंशुमन राज ने आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
पहले भी दिया जा चुका है धरना
बता दें कि इससे पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन इस पर किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






