कुएं में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

कुएं में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

सीधी, डेस्क रिपोर्ट | सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुएं में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मर्ग कायम कर तलाश में जुट गई है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर! होंगे नियमित, विभाग ने मांगी जानकारी, मिलेगा लाभ

दरअसल, यह मामला सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडार का है। जब शाम के लगभग चार बच्चे डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवा दिया है। साथ ही, शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – Chhath Puja 2022: नहाय-खाय के साथ छठ पूजा शुरू, बन रहा है शुभ योग, जानें खरना और अर्ध्य का समय

बता दें कि बच्ची खेलते-खेलते बाहर चली गई। काफी देर तक उसकी आवाज नहीं आई, जिसके बाद पिता और माता समेत पूरे परिवार वाले उसको घर में चारों तरफ ढूंढने लगे लेकिन बच्ची का कुछ भी पता नहीं चला। आखिरकार जब कुंए में देखा तो बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्तपताल भेजवा दिया है।

यह भी पढ़ें – पूर्व आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज, लोकायुक्त संगठन ने जांच शुरु की

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल, शव के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की स्थिति साफ हो पाएगी। इधर, घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है और पूरे गांव में सनसनी मची हुई है। पूरे गांव में मातम का माहौल उत्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें – पूर्व आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज, लोकायुक्त संगठन ने जांच शुरु की

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews