सीधी सड़क हादसे में एक की मौके पर मौत, 3 गंभीर रुप से हुए घायल

सीधी सड़क हादसे में एक की मौके पर मौत, 3 गंभीर रुप से हुए घायल

Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में तेज रफ्तार की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जबकि घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।

Accident

गेरुआ गांव का मामला

दरअसल, मामला सिहावल क्षेत्र के ग्राम गेरुआ का है। जहां एक पल्सर बाइक तेज गति से आ रही थी जो कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर- ट्राली से जा टकराई। बता दें कि उस बाइक पर चार लोग सवार थे। जिनमें से एक की स्पाट डेथ हो गई। फिलहाल, पुलिस मामला की जांच में जुटी है। साथ ही, आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

मातम का माहौल

पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त रहमत उम्र 18 के तौर पर हुई है। वहीं, घायलों की पहचान चंदन केवट, मोहम्मद नसीब और लव वर्मा के रुप में की गई है। जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। इधर, मृतक के परिजनों का रो- रोकर बूरा हाल हो गया है। वहीं, हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews