
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का आना- जाना लगा रहता है। सालों भर लोग यहां घूमने, पिकनिक मनाने, प्रकृति का आनंद उठाने यहां आते हैं लेकिन हर बार बाघ को देख पाना मुमकिन नहीं होता है। इसी कड़ी में आज घास में खेलता हुआ एक बाघ नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें इस रिजर्व में बाघ, चीता, भालू के साथ कई जानवर है। हालांकि, यहां का सफेद बाघ फेमस है और इस रिजर्व को इसी के लिए जाना जाता है।

वहीं, आज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघ घास में खुब मस्ती करता नजर आ रहा है। जिसे वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

