
Sidhi News : मध्य प्रदेश की सीधी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दरअसल, पुलिस ने कुछ लोगों को स्थानीय भाषा से हटकर बाहरी भाषा बोल रहे एक व्यक्ति को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई है। उस व्यक्ति के बांग्लादेशी होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
लोगों ने दी पुलिस को सूचना
बता दें कि जमोड़ी थाना में स्थित एक ढाबे में संदिग्ध व्यक्ति दूसरी भाषा में बात कर रहा था। जिसपर शक होने के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पुहंची पुलिस द्वारा उसे थाने ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस अपने स्तर से हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
पूछताछ जारी
मामले को लेकर डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि संदिग्ध आदमी से पूछताछ की जा रही है। इसके लिए बाहर से टीम बुलाई गई है ताकि उसकी भाषा को समझा जा सके। टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर यह संकेत मिला है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति बांग्लादेशी हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि व्यक्ति कब से सीधी में रह रहा था और किस माध्यम से यहां पहुंचा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

