
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित गोपाल दास मंदिर प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पत्थर पर बहुत ही सुंदर नक्काशी और मूर्तियां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है। इसी कड़ी में विधायक रीति पाठक ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद के माध्यम से मंजूर किए गए 150 लाख रुपये के कार्य का भूमि पूजन किया।
इस दौरान भारी संख्या में संत, साधु मौजूद थे। बता दें कि मंदिर के कायाकल्प होने से पर्यटन को बढ़ावा देगा। साथ ही इससे जिले की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त
इस दौरान मंदिर के आसपास की रोशनी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, साथ ही कैमरों का उचित प्रबंध किया जाएगा। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य दरवाजें लगाए जाएंगे। पानी, लाइट, आदि की व्यव्यथा की जाएगी।
सीधी गोपालदास मंदिर प्रांगण में गेट, पार्किंग एवं लाइट का कार्य (मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद) द्वारा लागत 150 लाख ₹ का भूमि पूजन किया एवं उपस्थित जनों को संबोधित किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में एवं माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के pic.twitter.com/tYdmnnv3BL
— Riti Pathak (@RitiPathakSidhi) November 24, 2024
CEO ने दी ये जानकारी
जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज ने इसे लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर का कायाकल्प के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आने वाली है। जिसमें मंदिर परिसर की बहुत सारी सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। इससे जिले को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलेगा। साथ ही पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगा। बता दें कि इस मंदिर में महान संत गोपालदास महाराज ने अपनी साधना की थी। यहां सालों भर भक्तों का आना लगा रहता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

