
lokayukta police action
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब रीवा लोकायुक्त की टीम ने नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिसपर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, किसान आशु शुक्ला ने आरोप लगाया था कि तहसीलदार ने उनसे जमीन के नामांतरण के लिए किसान से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।
50 हजार मांगी थी रिश्वत
दरअसल, किसान ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि नायब तहसीलदार ने जमीन का नामांतरण कराने के बदले एक लाख रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद यह सौदा 50 हजार रुपए में तय हुआ। लोकायुक्त टीम ने इसकी शिकायत के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। जिसके तहत किसान आज यानी शनिवार सुबह लगभग 10 बजे तहसीलदार के घर पहुंचा। इस दौरान आरोपी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उससे पूछताछ का सिलसिला जारी है।
पूछताछ जारी
लोकायुक्त डीएसपी प्रवीद्र सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के लिए 12 सदस्यीय टीम गठित की गई थी। फिलहाल, तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

