सीधी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत

सीधी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर हुई मौत

Sidhi Road Accident : मध्य प्रदेश के सीधी में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे। जिसका एक ताजा मामला सीधी से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।

इस स्थान की घटना

दरअसल, घटना शिवपुरवा गांव की बताई जा रही है। जब 3 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने स्थिति को संभाल लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews