शिवराज सरकार ने डाला जनता की जेब पर डाका – पंकज सिंह

शिवराज सरकार ने डाला जनता की जेब पर डाका – पंकज सिंह

सीधी, डेस्क रिपोर्ट
कांग्रेस आई टी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बिजली के बिल से मध्यप्रदेश में किसान मजदूर एवं आम नागरिक की हालत दयनीय है। इतने भारी भरकम बिजली के बिल के बोझ से दबा हुआ किसान कैसे जी पाएगा । यूरिया का संकट है कि समूचे विंध्य में बना हुआ है। किसान यूरिया ना मिलने से त्रस्त है ही और ऊपर से ये बिजली के बिल की दोहरी मार को किसान नहीं झेल पा रहा है। बात करे पिछली कांग्रेस सरकार के समय 100 रू. बिजली का बिल आता था और आज है कि भाजपा सरकार के समय बिजली के बिल में करेंट मार रहा है।

पंकज सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह ने भरे मंच से कहा था कि अगर बिजली का बिल ज्यादा आए तो बिल फाड़ कर फेक देना। अब में पूछना चाहता हूं कि क्या हुआ मामा जी क्या ये भी आपका बयान एक जुमला था ।शिवराज सरकार ये ना भूले की अभि 27 विधानसभा में उपचुनाव होना है भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए किसान मजदूर एवं आम नागरिक ने कमर कस ली है और एक भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर फेक देगी एवं सबक सिखायेगी और एक ईमानदार,किसान हितैसी कांग्रेस सरकार बनाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews