Sidhi bus accident- हादसे को लेकर शिवराज के सख्त तेवर, इनपर गिरी गाज

Sidhi bus accident- हादसे को लेकर शिवराज के सख्त तेवर, इनपर गिरी गाज

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। सीधी में हुए बस हादसे के बाद MPRDC के अधिकारी जिनकी जिम्मेदारी रोड मेंटेनेंस की थी उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में सीधी RTO तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। MPRDC के डिविजनल मैनेजर, AGM और मैनेजर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने बुधवार रात 10:00 बजे कलेक्टर ऑफिस सीधी में आईजी और कमिश्नर के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि घटना हृदय विदारक घटना से मैं अंदर से व्यथित हूँ और इसे बेहद गंभीरता से ले रहा हूं। मैं दिन भर से जनता को सुन रहा हूं। इस बैठक में रीवा कमिश्नर आईजी उपस्थित हैं। बैठक में सीएम के सख्त तेवर रहे और वो सिलसिलेवार जानकारी लेते रहे। बैठक में जिला प्रशासन और mprdc से लगातार सवाल जवाब हुए।

ये भी देखिये- SIDHI BUS ACCIDENT : CM के सख्त तेवर, कई बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

इससे पहले सीएम ने बुधवार दोपहर सीधी (Sidhi bus accident) नहर हादसे में मारे गए और जीवित बचे हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अब तक रामपुर नैकिन, चुरहट, पचोखर, पड़रिया, कुकरझर,संझहा, गांधीग्राम, गाढ़ा खोह, बुदरहा, अमहवा सहित कई गांव पहुंचकर मृत व्यक्तियों के परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके है एवं सहायता राशि 7 लाख रुपए के चेक प्रदान कर चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews