Sidhi accident- बहादुर शिवरानी ने बचाई दो लोगों की जान, बिना अपनी परवाह किए नहर में कूदी

Sidhi accident- बहादुर शिवरानी ने बचाई दो लोगों की जान, बिना अपनी परवाह किए नहर में कूदी

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pardesh) के सीधी (sidhi) जिले में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने प्रदेश को झकझोर दिया। अनियंत्रित बस के नहर में गिरने के बाद अब तक 47 लोगो के मारे जाने की पुष्टि हुई है। लेकिन इसी हादसे में कुछ ऐसा वाकया भी सामने आया कि जिसने भी इसे देखा-पढ़ा, उसका मन भर आया। सीधी बस दुर्घटना (bus accident) के समय एक लड़की वहाँ मौजूद थी जिसने पानी में कूदकर 2 लोगो का रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

जिस समय बस नहर में गिरी तब शिवरानी (shivrani) नाम की यह लड़की पास में ही थी। जैसे ही उसने ये खौफनाक दृश्य देखा, वो बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में कूद गई। शिवरानी का घर दुर्घटनास्थल के पास ही है और जैसे ही उसे हादसे की खबर लगी वो वहां जा पहुंची। उसने देखा कि बस नहर में डूब रही है, ऐसे में बिना कुछ सोचे उसने छलांग लगा दी और अपनी हिम्मत से दो लोगो की जान बचाई। शिवरानी की इस हिम्मत की खबर लगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने भी ट्वीट कर उसकी प्रशंसा की है। सीएम ने लिखा है- “परहित सरिस धर्म नहिं भाई’ बेटी शिवरानी के साहस को प्रणाम करता हूं। अपनी जान की परवाह न करते हुए इस बेटी ने सीधी में घटनास्थल पर नहर में छलांग लगाकर दो नागरिकों की जान बचाई है। मैं बेटी को धन्यवाद देता हूं. पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews