Sidhi News : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 3 लोगों की हालत गंभीर

Sidhi News : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 3 लोगों की हालत गंभीर

Sidhi Accident News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है एक तरफ सभी लोग नए वर्ष मना रहे है वहीं साल के पहले दिन ही रविवार को बरचर आश्रम में सुबह से ही लोग दर्शन करने आ रहे थे।

यह है मामला

बता दें कि कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरचर आश्रम में भंडारे में शामिल होने हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे हुए थे। उसमें से आश्रम से वापस अपने गांव जाते समय गोतरा में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित पलट गया। जिसमें बताया जा रहा है कि करीब 21 लोग बैठे थे। जिसमें 3 लोग को गंभीर चोट आई है तो वही 12 लोग को मामूली चोट आई है। जिनका उपचार नज़दीकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस कर रही है जाँच

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोगों ने भंडारे में पहले प्रसाद लिया और उसके बाद वह वापस अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए हैं। हालांकि हादसे का होना कारण अज्ञात है हम मामले की जांच कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews