सीधी पुलिस ने की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ से 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सीधी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब टीम द्वारा गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Arrest

Arrest

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर पुलिस ने ₹5000 का इनाम भी रखा था

दरअसल, मामला कुसुमी थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

मामला दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में की गई है, जो पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे छत्तीसगढ़ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई ने कही ये बात

मामले को लेकर थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने बताया कि न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews