सीधी पुलिस को मिली सफलता, नशीली दवा की बड़ी खेप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाई जा रही है। जिसके तहत यह सफलता मिली है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
Sidhi News

Sidhi News : मध्य प्रदेश की सीधी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिवाली की बात लगातार नशे के कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली जिसपर पुलिस ने गांजा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से नशीली दवा कोरेक्स की 85 पोटली बरामद की गई है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

दरअसल, मामला बहरी थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने टीम का गठन कर उक्त स्थान पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीआई ने दी जानकारी

बहरी थाना प्रभारी राकेश बैस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डढ़िया से परसवार सोनतीर रोड के पास छापेमारी की गई थी। इस दौरान बाइक सवार युवकों के पास से 85 कोरेक्स की शिशियां जब्त की गई है। जिनकी पहचान विकास निवासी डढ़िया और राहुल निवासी राजगढ़ के रूप में की गई है। इसके अलावा, दोनों आरोपीय के पास से बाइक और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिसके कीमत बाजार में लाख रुपए से ऊपर बताई जा रही है।

पूछताछ जारी

बता दें कि जिले में लगातार नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी गिरफ्त में युवा वर्ग आ रहे हैं, जिस कारण देश का भविष्य संकट में है। जिसकी रोकथाम के लिए लगातार नशे के खिलाफ अभियानें चलाई जा रही है। जिसके तहत यह सफलता मिली है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews