Sidhi Road Accident : सीधी जिले में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जब देर रात करीब 12 बजे एक बल्कर ने यात्रियों से भरी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 50 से ज्यादा पैसेंजर्स सवार थे। जिनमें से 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में ले जाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
घायलों का इलाज जारी
दरअसल, हादसा बढ़ाऊरा शिव मंदिर के पास का है। जब सीधी से रीवा जा रहे बल्कर ने सतना से सिंगरौली जा रही बस को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोग बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकले। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, जानकारी मिलते ही चुरहट थाना पुलिस, सेमरिया और जमोडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

