सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे पर कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, एक पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। जिसके इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
बता दें कि यह हादसा जिले के अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि लाशे जमीन पर बिखरी हुई थी। वहीं, कार के अंदर से बच्ची खून से लथपथ थी और जोर जोर से रोने की आवाज जा रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल ही पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही बच्ची को बाहर निकाला एवं इलाज के लिये अस्पताल भेजा। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
ये भी पढ़ें
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़
हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के शव को कपड़े से ढक दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं, बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
चुरहट पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
