संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ की दहाड़ से सहमें पर्यटक, सिट्टी-पिट्टी गुम; ड्राइवर से कही ये बात

शांत और अनुकूल वातावरण के कारण सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए यहां आए दिन इनकी चहल पहल देखने को मिलती रहती है।
Tiger

Sidhi News : संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र सीधी जिले में स्थित है, जो कि बाघों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की चहल कदमी देखने को मिल रही है। ठंड का मौसम आते ही सभी जंगली जानवर अपने इलाके में घूमते फिरते हुए नजर आते हैं। बता दें कि यहां पर अनुकूल वातावरण होने के कारण बाघों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

पिछले कुछ समय में यहां बाघों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिस कारण पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यहां बाघ के अलावा तेंदुआ, चीतल, सांभर, नीलगाय सहित विभिन्न पक्षियों की प्रजाति मौजूद है।

पर्यटकों का बाघ से हुआ सामना

आज सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक टूरिस्ट ने फेसबुक पर शेयर किया है। दरअसल, पर्यटकों का सामना बाघ से हुआ। जिनके बीच की दूरी 50 मीटर से भी कम रही होगी। बाघ के दिखते ही लोग इसे अपने फोन में कैप्चर करने लगे। कुछ लोगों ने इस लम्हे की तस्वीर ली, तो कुछ लोगों ने वीडियो और रील बनाए।

गाड़ी करवाया रिवर्स

वहीं, बाघ की दहाड़ सुनकर सभी पर्यटक काफी ज्यादा डर गए और ड्राइवर से बोलकर गाड़ी रिवर्स करवा लिया। हालांकि इसके बाद भी पर्यटकों की संख्या में कोई कमी देखने को नहीं मिली है। बता दें कि यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। जिसे संजय दुबरी टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews