सीधी में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग के सिर पर आई गंभीर चोट

Road Accident In Dewas

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो बाइक सवारों ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में बाइक भी अनिंयत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है। फिलहाल, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हादसे में तीनों हुए घायल

दरअसल, हादसे में सूरजमन पटेल जिनकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है जो कि काम के लिए घर से बाहर निकले थे। तभी ग्राम अतरैला थाना अमिलिया का रहने वाला मनीष केवट और नीरज वर्मा तेज रफ्तार से बाइक चलाकर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया और सीधे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, दोनों लड़के खतरे से बाहर हैं जबकि सूरजमन पटेल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews